दहेज हत्याकांड, लूटकांड,वारंट व शराब सेवन मामले में 07 अभियुक्त गिरफ्तार,33 वारंट व 03 कुर्की का हुआ निष्पादन।
दहेज हत्याकांड, लूटकांड,वारंट व शराब सेवन मामले में 07 अभियुक्त गिरफ्तार,33 वारंट व 03 कुर्की का हुआ निष्पादन।
बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 07 अभियुक्त गिरफ्तारी की गई है,कुल 33 वारंट एवं 03 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 07 हैं। जिसमें शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,वारंट में गिरफ्तारी 04, दहेज हत्या में गिरफ्तारी 01, लूटकांड में गिरफ्तारी 01 हैं साथ ही अवैध शराब 22.86 देशी ,17.4 विदेशी शराब बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की संख्या 474 ,शमन राशि 54,000 रूपये हैं।इसके साथ ही मंगलवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं अपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से सभी वित्तीय संस्थाओं का बगहा पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया।अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।


