महिला थाना परिसर में महिला थाना की एसएचओ सहित पुलिस कर्मियों ने चलाया साफ- सफाई अभियान
महिला थाना परिसर में महिला थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों ने चलाया साफ- सफाई अभियान
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देश के आलोक में रविवार के अहले सुबह बगहा पुलिस जिला अंतर्गत महिला थाना परिसर में स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया।श्रमदान अभियान में महिला थाना की की पुष्पा कुमार ट्विंकल सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमार ट्विंकल ने बताया कि एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देश के आलोक में रविवार को श्रमदान अभियान चलाकर विशेष साफ- सफाई का कार्य किया गया। जहां सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों द्वारा महिला थाना परिसर में लगे पौधों के आस पास विधिवत साफ -सफाई कार्य किया और थाना परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी की गई।ऊक्त विशेष साफ-सफाई कार्य में एसआई ललित रजक,ओ आर अनिल कुमार,महिला सिपाही नेहा कुमारी,पूजा कुमारी प्राची कुमारी, होमगार्ड तैकिर अहमद, मो.मुन्ना,नागेंद्र महतो शामिल रहे।विशेष साफ-सफाई अभियान के दौरान महिला थाना की एसएचओ पुष्पा कुमार ट्विंकल ने बतायी कि सभी पुलिस कर्मचारियों ने महिला थाना परिसर में लगातार स्वच्छता बनाए रखने,खिड़कियां,दरवाजे, फर्नीचर की साफ सफाई करने के साथ ही थाने के रिकॉर्ड इत्यादि की लगातार देखभाल करने को भी कहा गया।महिला थाना की एसएचओ पुष्पा कुमार ट्विंकल ने बतायी कि प्रत्येक व्यक्ति को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाने के लिए आवाह्न की। उन्होंने बतायी कि एक पेड़ के ऑक्सीजन से सैकड़ों लोग लाभान्वित होते हैं।हम सभी जहाँ भी रहे,अपने आस पास के वातावरण को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए।उन्होंने बतायी की महिला थाना परिसर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार को साफ-सफाई करने के लिए श्रमदान का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।