Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsझमाझम ख़बरदेश दुनिया
Trending

जॉब कैंप

संसाधन विभाग द्वारा बीएसडीसी ब्लॉक कैम्पस मझौलिया के प्रांगण में 21 मार्च 2025 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है

21 मार्च को जॉब कैम्प का आयोजन।

 

हेल्प सेन्टर के दूरभाष संख्या-06254-295737 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।

बिहार डेस्क,बेतिया।श्रम संसाधन विभाग द्वारा बीएसडीसी ब्लॉक कैम्पस मझौलिया के प्रांगण में 21 मार्च 2025 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।जिला नियोजन पदाधिकारी, मुकुंद माधव द्वारा बताया गया कि निजी नियोजक द्वारा फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 11100-15000 रूपये मानदेय प्रदान किया जायेगा। कार्यस्थल पश्चिम चम्पारण जिला होगा।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!