महापर्व सदस्यता अभियान 2024:बगहा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के कई जगहों पर विधायक राम सिंह ने सदस्यता अभियान चलाया।
महापर्व सदस्यता अभियान 2024:बगहा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के कई जगहों पर विधायक राम सिंह ने सदस्यता अभियान चलाया।
बगहा ग्रमीण मंडल के भैंसही पाड़रकाप, सिघाड़ी पिपरिया एवं मेहुड़ा पंचायत के कई स्थानों पर सैकड़ों लोगों को भाजपा का कराया गया सदस्यता ग्रहण।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा विधायक राम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के बगहा ग्रामीण मंडल के कई जगहों पर सदस्यता अभियान चलाया।
स्थानीय विधायक राम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र बगहा के ग्रामीण मंडल में कई जगहों पर संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाए जिसमे सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराए।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2 सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान के लिए पार्टी की ओर से जारी किए नंबर पर मिस्ड कॉल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत की थी।इसके बाद अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।तब से अब तक आठ दिन हुए हैं और इस अवधि में बीजेपी ने दो करोड़ सदस्य बना लिए हैं।बीजेपी 10 करोड़ सदस्य बनाने का टार्गेट लेकर चल रही है।बीजेपी इस टार्गेट तक पहुंचने के लिए क्या कर रही है,भाजपा ने सभी विधायकों को क्षेत्र में प्रवास कर सदस्यता ग्रहण करने का निर्देश दिया है।इसी क्रम में संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत भाजपा के स्थानीय विधायक राम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बगहा ग्रमीण मंडल के भैंसही पाड़रकाप, सिघाड़ी पिपरिया एवं मेहुड़ा पंचायत के कई स्थानों पर सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराएं।