मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बगहा में इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बगहा में इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रकिया को गलत फैसला बताया और इसे वापस करने की पुरजोर मांग की गई।
बिहार डेस्क/बगहा।मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के विरोध में इंडिया गठबन्धन के आह्वान पर राज्यव्यापी बिहार बन्द का आह्वान कर बगहा में सड़क जाम कर नारे के साथ एनएच 227 अनुमण्डल के समीप चक्का जाम किया गया। इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किए। इंडिया महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा बिहार नोटबन्दी की तरह वोट छटनी का काम जो कर रहे हैं वह काला कानुन है। इससे करोड़ो लोगों का मताधिकार समाप्त होने जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा यह गरीब विरोधी कानुन है।बिहार के जनता के ऊपर चुनाव आयोग ने साजिश के तहत जबरन थोपा जा रहा है।बिहार के जनता ने चुनाव आयोग के इस मंशा को धत्ता बताते हुए खारिज करता है। चक्का जाम में भाकपा (माले) राजद, कॉग्रेस, वीआईपी,सीपीआई सरिख़ें सभी पार्टीयों के बगहा अनुमण्डल के शीर्ष नेतृत्व के नेता लोग भाग लिया है।राजद के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार इलेक्शन कमीशन पर दबाव बनाकर बिहार के गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया असंवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि “हम सड़कों पर उतरे हैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए… क्योंकि अगर सड़कें सुनी हो जाएं, तो संसद आवारा हो जाती है। इसलिए सड़कों पर उतरना ज़रूरी है!”आज इंडिया महागठबंधन के द्वारा संपूर्ण बगहा पुलिस जिला को बंद किया गया।जिला मुख्यालय पर हम सभी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता एवं नेता मजबूती से अपने अधिकार के लिए लोकतंत्र की रक्षा के लिए मताधिकार की रक्षा के लिए जोरदार प्रदर्शन किये हैं और इसे वापस करने की पुरजोर मांग की।नुक्कड़ सभा में (माले) नेता भिखारी प्रसाद ने कहा की इण्डिया गठबन्धन व मुख्य चुनाव आयोग के द्वारा नया वोटर लिस्ट के जगह पर पुरानी वोटर लिस्ट से ही बिहार विधानसभा चुनाव हो।यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह आन्दोलन आगे और आक्रामक होगा। इसकी सारी जबाबदेही भाजपा गठबंधन की होगी।कांग्रेस नेता रामाशंकर दुबे ने बताया कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की मिलीभगत से यह विशेष सर्वे कराया जा रहा है, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा सके। इस साजिश के खिलाफ आज पूरा विपक्ष एकजुट है और बिहार बंद के जरिए आम जनता की आवाज उठाई जा रही है।बन्दी में शामिल भाकपा (माले) नेता बंधुराम यादव,बृजेश राम युनियन अध्यक्ष,राजद नेता कमलेश दुबे,कालिम साहब,कांग्रेस नेता रमाशंकर दुबे,पप्पू यादव,संदीप उर्फ गोलू,वीआईपी नेता कृष्णा साहनी,माले नेता परशुराम यादव, एपवा सुमित्रा देवी, राजवंती देवी आदि तमाम इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

