मालगाड़ी ट्रेन की चपेट मे आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत।
बगहा रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत।
बिहार डेस्क/ भास्कर दिवाकर
बगहा।मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने से बुधवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार के मुताबिक गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड पर बगहा स्टेशन के समीप स्थित गुमती संख्या 50 के समीप अहले सुबह मालगाड़ी की चपेट मे आने से चनपटिया थाना के मघिया गांव निवासी 60 वर्षीय प्रभु यादव की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक बगहा व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बगहा को दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंद्रजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा रेलवे ट्रैक के समीप पड़े शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजवाया। वही आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान चनपटिया थाना के मघिया गांव निवासी 60 वर्षीय प्रभु यादव के रूप में हुई है। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक अपने पुत्री के ससुराल पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 4 कैलाश नगर मोहल्ला मंगलवार की शाम जिवित्पुत्रीका पर्व का सामान पहुचाने आया था और बुधवार की सुबह पुनः अपने घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे होते हुए बगहा – स्टेशन जा रहा था कि अचानक मालगाडी की चपेट में आ गया।जिससे यह हादसा हो गया हैं।

