डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,बाइक सवार की हुई मौत
डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,बाइक सवार की हुई मौत
रिपोर्ट-हरिओम

उन्नाव शहर के दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित बसीरातगंज के गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में पिता की मौत और बेटा जख्मी हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मढी के रहने वाले 35 वर्षीय सूरज प्रसाद अपने घर से सदर कोतवाली स्थित आश्रम मे अपने बेटे विजय कुमार के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा था। तभी लखनऊ कानपुर हाईवे बसीरातगंज के कस्बे के पास देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी दी। टक्कर लगने से सूरज प्रसाद बाइक से उछलकर हाईवे पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चाल रहा बेटा विजय कुमार को मामूली चोट आई है सूचना पर पहुंचे दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पिता सूरज प्रसाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भाग रहे डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया था। मृतक सूरज प्रसाद राजमिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था मौत से आहट मां बुढ़ाना पत्नी राधा व बेटा दीपक विजय तथा बेटी अर्चना व अनुष्का सहित परिजनो रो-रो कर बेहाल रहे। थाना प्रभारी ने बताया की डंपर व चालक को कब्जे में ले लिया गया है परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

