सीनियर डीसीएम ने बगहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण की।।
समस्तीपुर मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक स्मृति अनन्या ने बगहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण की।
सीनियर डीसीएम ने की रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण।
बिहार डेस्क/बगहा।समस्तीपुर मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम समस्तीपुर) अनन्या स्मृति ने बुधवार को बगहा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण क। सीनियर डीसीएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, साफ सफाई, रखरखाव आदि की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में बन रहे नये भवनों के निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। बगहा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में सीनियर डीसीएम ने स्टेशन की व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं मौके पर मौजूद पुर्व स्टेशन अधीक्षक जयकुमार श्रीवास्तव के द्वारा स्टेशन परिसर में फैली गंदगी व साफ-सफाई में लापरवाही की शिकायत की गयी, जिसपर सीनियर डीसीएम ने संबंधित कंपनी को चेतावनी देते हुए इस पर ध्यान देने का निर्देश दिया। सीनियर डीसीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिया। पुछे जाने पर सीनियर डीसीएम ने बताया कि अमृत भारत योजना में शामिल होने के कारण स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ायी जायेगी, जिसको लेकर स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य शुरू किये गये हैं, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा तथा बेहतर व्यवस्था होने से स्टेशन का रेवेन्यू भी बढ़ जायेगा।बगहा स्टेशन पर अधीक्षक संतोष पांडे वाणिज्य अधीक्षक तबरेज एवं पूर्व स्टेशन अधीक्षक व रेल मजदूर नेता जयकुमार प्रसाद ने भी कर्मचारियों के हित में कुछ डिमांड रखा।जहां सीनियर डीसीएम ने सारी चीजों को सुना और पूर्ण करने का आश्वासन दी।


