E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookPolicticsReviewsकार्यक्रमझमाझम ख़बरदेशदेश दुनियापॉलिटिक्सबिहारयुवाराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के मंच से बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार पासी ने माई-बहिन मान योजना के बारे में दिए विस्तृत जानकारी तथा केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के मंच से बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार पासी ने माई-बहिन मान योजना के बारे दी विस्तृत जानकारी तथा केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

—- कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार पासी के वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र० कुशवाहा ने हजारों समर्थकों के साथ बीबीएन कॉलेज मंगलपुर अवसानी पर गर्मजोशी के फूल माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

— बिहार में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार सरकारी नौकरशाहों के बीच बढ़ी है,जिससे आम लोग हैं परेशान।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओ को 2500 प्रतिमाह देने का किया गया वादा।

बिहार डेस्क/बगहा।वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत मदनपुर बाजार स्थित वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र प्र.कुशवाहा के आवास पर शुक्रवार कांग्रेस जिलाध्यक्ष प० चंपारण प्रमोद सिंह पटेल की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष बृजकिशोर चौहान ने किया।महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार पासी पहुंचे रहे। 01 वाल्मिकीनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार पासी के प्रथम आगमन पर वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र० कुशवाहा ने हजारों समर्थकों और सैकड़ों गाड़ियों के साथ बीबीएन कॉलेज मंगलपुर अवसानी पर फूल माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।उसके बाद कांग्रेस पार्टी का काफिला मदनपुर बाजार में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सीधे पहुंचा।आपको बताते चले कि वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र० कुशवाहा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य और क्षेत्रों में दौरा कर रहे है और कांग्रेस के विजन को जनता को बता रहे हैं। वाल्मीकिनगर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ विपक्ष के खामियों को जनता के बीच रख रहेगें और उसी का नतीजा है कि वाल्मीकीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार पासी के दौरे पर हजारों समर्थकों के साथ उनका कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी ने स्थानीय महिलाओं को संबोधन के दौरान बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद माई-बहिन मान योजना के तहत राज्य की महिलाओ को 2500 रुपए प्रतिमाह दी जायेगी। अपने संबोधन में सुशील कुमार पासी ने केंद्रीय सरकार व प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कालेधन का वादा मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया। क्योंकि लिस्ट में सबसे अधिक भाजपाई हीं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना को जिस प्रकार से महिलाओं के साथ धोखा किया गया है। जो 400 का गैस को 1200 रुपये में देकर महंगाई की मार से त्रस्त कर दिया है। हिन्दुस्तान के आम जनमानस के थाली से दाल ही गायब कर दिया भाजपा की सरकार। बिहार में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार सरकारी नौकरशाहों के बीच बढ़ी है। जिसको लेकर आम लोग परेशान हैं।उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है और हम फिर से वापसी करेंगे तथा महागठबंधन के सभी दल मिलकर बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल सुरेंद्र प्र. कुशवाहा के रूप में हमारे पास एक मजबूत एवं समर्पित प्रत्याशी है। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र० कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि।कांग्रेस किसी भी चुनाव से पहले कोई वादा करती है तो उसे पूरा जरूर करती है। कांग्रेस ने बिहार की महिलाओं से वादा किया है। बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई-बहन मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे 2500 रुपये प्रतिमाह भेजे जाएंगे।यह योजना न सिर्फ आप सभी महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त बनाएगी,बल्कि आप सभी की सामाजिक भागीदारी को भी मजबूती डेजी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता और किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। पेट्रोल,डीजल समेत घर-घर की जरूरत रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम लोग महंगाई के भंवरजाल में फंसे हुए हैं।आम जनता महंगाई,भ्रष्टाचार, अफसरशाही, कोताही, कमीशनखोरी की मार झेल रहे है।भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्र० कुशवाहा ने महिला संवाद कार्यक्रम में जनता से अपील किया कि देश की एकता और अखंडता, सर्वांगीण विकास के लिए आप सभी कांग्रेस महागठबंधन को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाए।कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस पश्चिम चंपारण प्रभारी अभिनव संगम,एआईसीसी सदस्य सुधा मिश्रा, प्रवेक्षक अभिमन्यु कुमार तिवारी,वरिष्ठ नेता रामशंकर दूबे, पूर्व प्रत्याशी रामनगर विधानसभा नरेश राम,ठकराहा प्रखंड अध्यक्ष डॉ.सुरेश तिवारी,बगहा -2 प्रखंड अध्यक्ष गंगा विष्णु काजी, मधुबनी प्रखंड अध्यक्ष शारदा यादव,पिपरासी प्रखंड अध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव,बगहा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता,भितहा प्रखंड अध्यक्ष अशरफ अंसारी,प्रतिभा कुमारी, शत्रुध्न पटेल, हेमराज पटवारी, मोतीलाल राम,सुनील यादव,विजय राम तूफानी,जितेंद्र कुशवाहा,राजेश साहनी, बाड़ू साहनी,अनीता देवी, विद्या कुमारी, किश्णावती देवी, अनु कुमारी, सोभा देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, सीमा देवी समेत हजारों की संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!