कार्यक्रम
-
उन्नाव को मिली बड़ी सौगात, स्टेट कैपिटल रीजन में होगा शामिल लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड ट्रेन परियोजना का भी मुख्यमंत्री ने किया ऐलान Report -dinesh aryaa buro chief उन्नाव, 18 जून। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बुधवार को उन्नाव दौरे के दौरान जनपद को विकास की कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने लगभग 570 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए उन्नाव को प्रस्तावित स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) में शामिल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को जनपद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव को एससीआर में शामिल किए जाने से लखनऊ के विकास का सीधा लाभ जनपद को मिलेगा। इससे आधारभूत ढांचे का विस्तार होगा, निवेश बढ़ेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर की तर्ज पर लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच रैपिड ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखनऊ को भी जोड़े जाने की योजना है, जिससे क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं और सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने देगी तथा जनपदों से प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरवा विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें केकेएम सराय जोगा मार्ग से पहाड़पुर संपर्क मार्ग, हुसैनपुर-जमुका-पड़री मार्ग से पुरवियन खेड़ा मार्ग तथा मंगत खेड़ा-कांथा-सोहरामऊ मार्ग पर आरसीसी लघु सेतु निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा सदर विधानसभा क्षेत्र में दही चौकी पावर हाउस से अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र दोस्ती नगर बाईपास मार्ग, मंधना-गंगा बैराज-शुक्लागंज-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग के चौड़ीकरण तथा पंडित खेड़ा से आट संपर्क मार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री Rajni Tiwari, सांसद Sakshi Maharaj, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जनपद में विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उन्नाव को मिली बड़ी सौगात, स्टेट कैपिटल रीजन में होगा शामिल लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड ट्रेन परियोजना का भी मुख्यमंत्री ने किया…
Read More » -
(no title)
ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद उन्नाव ब्लाक बिछिया ग्राम लहिया चौराहा से आज ग्रिष्म ऋतू के मंगलवार को प्रभु श्री राम भक्त…
Read More » -
ब्यूरो रिपोर्ट प्रेम शंकर जनपद पीलीभीत
ब्यूरो रिपोर्ट प्रेम शंकर जनपद पीलीभीत भारतीय सुभाष आर्मी संगठन की समीक्षा बैठक ग्राम करोड़ में मिलन मिश्रा विजयपाल वर्मा…
Read More » -
बगहा में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का भव्य स्वागत, जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत एवं सम्मान समारोह।
बगहा में नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का भव्य स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान समारोह। नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी…
Read More » -
(no title)
स्लग -उन्नाव में अंटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा समापन पर, भंडारे का भव्य आयोजन एंकर – खबर…
Read More » -
सदगुरु देव श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से अध्यात्म का प्रचार प्रसार किया गया साथ- नौ युवा शिविर का आयोजन हुआ
[08:43, 6/8/2026] +91 99360 14530: सदगुरु देव श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से अध्यात्म का प्रचार प्रसार किया…
Read More »



