लोजपा ( रा) के प्रखण्ड बगहा-02 अध्यक्ष गुलजार पासवान प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को पार्टी के कार्यों एवं विचारधारा से कराया अवगत।

लोजपा ( रा) के प्रखण्ड बगहा-02 अध्यक्ष गुलजार पासवान प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को पार्टी के कार्यों एवं विचारधारा से कराया अवगत।
—– नए सदस्य जोड़ने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुँचाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान।
बिहार डेस्क/बगहा।आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त 04 जून बुधवार को बगहा विधानसभा की एक बैठक लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) के प्रखण्ड अध्यक्ष बगहा-2 गुलजार पासवान के अध्यक्षता मे आयोजित की गई। लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष गुलजार पासवान ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा(रा) पार्टी की तरफ से प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर धारदार संगठन बनाए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को पार्टी के कार्यों एवं विचारधारा से अवगत कराया गया हैं। लोजपा (रा) नेता गुलजार पासवान ने बताया कि बगहा विधानसभा के प्रखंड बगहा दो क्षेत्र के हर बूथ पर पार्टी की मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई जा रही हैं साथ ही नए सदस्य जोड़ने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुँचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रखंड क्षेत्र के सभी नेतागण व कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत बनाने के मिशन में जुट गए है। बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी( रा) जिला उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र उरांव, प्रखण्ड उपाध्यक्ष राहुल कुमार, चमवलिया पंचायत के जितपुर मंझरीया मे आदिवासी बस्ती मे बैठक संपन्न हुई गुमास्ता शंकर उरांव समेत प्रखण्ड बगहा-2 लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के सैकड़ों कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।


