E-PaperFestivelNew Lookक़ानूनी जानकारीकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा पुलिस द्वारा मुहर्रम पर्व पर आमजनों से किया गया अपील।

मुहर्रम पर्व पर निकलने वाली सभी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जायेगा-- एसपी।

बगहा पुलिस द्वारा मुहर्रम पर्व पर आमजनों से किया  गया अपील।

 

 

मुहर्रम पर्व पर निकलने वाली सभी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जायेगा– एसपीबगहा।पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बगह पुलिस जिला के आमजनों से अपील किया कि मुहर्रम पर्व पर निकलने वाली सभी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जायेगा।जिले में निकलने वाली सभी तरह की झांकी/जुलूस अनुमंडल पदाधिकारी से अनुज्ञप्ति (लाईसेंस) प्राप्त करके ही निकालेंगे।माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार आवाज की तय की गई सीमा का उल्लंघन डी०जे० से होता है। अतः सभी प्रकार की झांकी / जुलूस में डी० जे० पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया हैं। यदि कही भी डी० जे० का इस्तेमाल करते हुए पाया जायेगा तो उसे जप्त कर डी०जे० संचालक एवं झांकी/जुलूस समिति पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।तलवार, आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी-भाला, गंडासा या अन्य हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन गैरकानूनी है। अतः सभी प्रकार के हथियार प्रर्दशन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।कट्टरपंथी, असामाजिक, सांप्रदायिक एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सत्त निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की भड़काउ गतिविधि एवं जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली भाषण पर सख्त मनाही है। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि विवादापस्द स्थलों के नजदीक धार्मिक उन्माद वाले टिप्पणी, नारे और हुड़दंग की सख्त मनाही है।बिहार राज्य में पूर्णतः शराब बंदी है। शराब पीना/पीकर हुड़दंग करने की सख्त कानुनी कार्रवाई की जाएगी।बगहा पुलिस सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी में क्रियाशील है। अतएव सोशल मीडिया पर किसी धर्म/सम्प्रदाय को आहत करने वाली भड़काउ टिप्पणी पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बगहा पुलिस जिले के सभी आमजनों से कि अपील किया कि अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दमय तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाएं साथ ही अफवाहों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!