कांग्रेस नेत्री सह अध्यक्षा बाबू धाम ट्रस्ट,मंजूबाला पाठक का जुलाई माह का प्रथम चंपारण भ्रमण कार्यक्रम।
बगहा/ बेतिया।दिनांक 01 जुलाई 2025 को दिल्ली से चलकर कांग्रेस नेत्री सह अध्यक्षा बाबू धाम ट्रस्ट , मंजूबाला पाठक अपने मातृभूमि बड़गो आई। जहां उन्हें ट्रस्ट कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।तत्पश्चात ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलन जुलन कार्यक्रम की।बीते 02 जुलाई 2025 को नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र भ्रमण की तथा लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम भी की।वही आगामी 03 जुलाई 2025 को नरकटियागंज विधानसभा के थरुहट आदि क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां वो अनुसूचित जनजाति और गरीब महिलाओं संग मीटिंग और मिलन जुलन कार्यक्रम कर उनकी समस्याओं से अवगत हो उनकी समस्या समाधान करेंगे। आगामी 04 जुलाई 2025 को नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे तथा लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम करेंगी। आगामी 05 जुलाई 2025 को नरकटियागंज विधानसभा के पुर्वी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम करेंगी। आगामी 06 जुलाई 2025 को नरकटियागंज विधानसभा के लॉरिया के बोर्डर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम करेंगी ।आगामी 07 जुलाई 2025 को नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के देवराज का भ्रमण करते हुए वापस दिल्ली चले जाएंगी फिर अगले सप्ताह वापस चंपारण आएंगी।
