मंजूबाला पाठक ने नरकटियागंज विधानसभा में माई बहन योजना का किया प्रचार-प्रसार।
मंजूबाला पाठक ने नरकटियागंज विधानसभा में माई बहन योजना का किया प्रचार-प्रसार।
बिहार डेस्क/बेतिया/नरकटियागंज।वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक अपने नरकटियागंज विधानसभा के दौरे पर है। जहां वो लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम कर रहीं है और कांग्रेस की बहु प्रतीक्षित योजना “माई बहन योजना” का प्रचार प्रसार कर रही है।मंजूबाला पाठक ने बताया कि बाबु धाम ट्रस्ट की करीब २० महिलाओं तथा पुरुषों की टीम क्षेत्र में माई बहन योजना फार्म भरवा कर कांग्रेस की मजबूती का कार्य रहीं है।इसी कड़ी में मंजूबाला पाठक नरकटियागंज विधानसभा में घर घर मिलन कार्यक्रम कर रही और माई बहन योजना की रूपरेखा को मूर्त रूप देने तथा उसकी समीक्षा कर रही है।आपको बताते चलें कि मंजूबाला अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की सदस्या और नेत्री है।चंपारण से मंजूबाला पाठक शुरू से ही जुड़ी रही तथा चंपारण के भलाई के लिए लगातार प्रयास करती रही।उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबन और विकास के लिए महिला हेतु चंपारण स्तर पर्व एक बोर्ड गठन की मांग की है।जिसमें महिलाओं के विकास और उनके स्वावलंबन हेतु प्रबुद्ध महिलाओं की एक टीम बने जो घर घर तक परिभ्रमण कर उस समस्या का समाधान करें।




