मुहर्रम एवं महावीरी झंडा जुलूस को लेकर बगहा नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न, दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।
मुहर्रम एवं महावीरी झंडा जुलूस को लेकर बगहा नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

—- रात्रि में जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध, जुलूस में किसी तरह का हथियार प्रदर्शनी पर लगी रोक, होगी कार्रवाई।
बिहार डेस्क/बगहा। मुहर्रम पर्व एवं आगामी महावीरी झंडा जुलूस को लेकर आदर्श बगहा नगर परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक अध्यक्षता बगहा अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार और संचालन बगहा नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने किया।इस दौरान वाल्मीकीनगर सांसद सुनील कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बगहा कुमार देवेंद्र,प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार अन्य विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाईचारे और सौहार्दपूर्ण दोनों त्योहारों को संपन्न कराने की बात कही। बैठक में सभी को दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए कई निर्देश दिए गए, बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि मोहर्रम हो या महावीर झंडा दोनों त्योहारों में रात्रि में जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।एसडीएम गौरव कुमार ने उपस्थित समुदाय से त्यौहार के निमित्त जारी प्रशासनिक गाइड लाइन से अवगत कराया तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों मे मुहर्रम के जुलुस को लेकर तय रास्तों से उन्हें अवगत कराया।उन्होंने बताया की जुलुस मे लुकार जलाने,डीजे बजाने पारम्परिक अथवा किसी भी तरह के हथियार आदि के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी।किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद फैलाने वाले या नारे लगाने से परहेज रखना होगा।सोशल मीडिया पर भ्रम,उन्माद या गलत सन्देश के प्रचार प्रसार पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा ऐसे तत्वों को खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।गणमान्य नागरिको से एसडीएम ने शांति व्यवस्था बहाल रखने मे अनुमंडल प्रशासन एवं बगहा पुलिस को सहयोग करने की अपील की।अंत मे उन्होंने उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने भी अपने सुझाव दिए एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र ने कहा कि सभी को अपने-अपने रीति रिवाज भाईचारा के साथ शांतिपूर्वक माहौल में दोनों पर्व को मनाने को कहा। इसके साथ ही भेदभाव व हिंसा, अफवाह आदि से बचने की बात भी कहीं। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल की तैनात की जायेगी।इसके
साथ ही सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। दोनों पर्व के दौरान हिंसा या उपद्रव करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मौके पर एसआई उत्पल कांत,मोहित कुमार,अर्जुन प्रसाद,ऋषिकांत कुमार,ए एस आई एकतेदार अहमद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,पूर्व सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम,सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, उपसभापति प्रतिनिधि रवि कुमार गुप्ता,जदयू जिला प्रवक्ता राकेश सिंह,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह,दयाशंकर सिंह,,अजय राउत,विजय पांडे,जुगनू आलम,मुखिया संजय साह,वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार व तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।


