Best News StoryFeaturedHealth & FitnessMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

संडे ऑन साइकिलिंग” अभियान के तहत आईसीडीएस बगहा एक की महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने साइकिलिंग और योगाभ्यास की,फिट इंडिया का दिया संदेश।

संडे ऑन साइकिलिंग” अभियान के तहत आईसीडीएस बगहा एक की महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने साइकिलिंग और योगाभ्यास की,फिट इंडिया का दिया गया संदेश।

 


बगहा।प्रखंड बगहा एक स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रशांत झा के निर्देशानुसार संडे ऑन साइकिलिंग” अभियान के तहत रविवार के सुबह आठ बजे आईसीडीएस विभाग की सभी महिला पर्यवेक्षिका और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने साइकिलिंग और योगाभ्यास किया,इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज प्रियंका,सविता कुमारी,रानी कुमारी,रत्नम प्रिया सहित आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में साईकिल चलाने के साथ ही योगाभ्यास की।जिसमें महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने ताड़ासन, वृक्षासन, हलासन, अनुलोम-विलोम आदि जैसे आसन और प्राणायाम आदि योगाभ्यास किया। सीडीपीओ ने बताया कि संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना हैं।महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने बतायी कि
संडे ऑन साइकिलिंग अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रो की सेविकाओं को “फिट इंडिया मूवमेंट” को बढ़ावा देने, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिलिंग और योगाभ्यास कराया गया।
उन्होंने बतायी कि साईकिल चलना एक प्राकृतिक व्यायाम है जो पर्यावरण की भी रक्षा करता हैं और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देता हैं और योगाभ्यास करने से तनाव कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता हैं।
इस अभियान के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविकाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका ने बतायी कि संडे ऑन साइकिलिंग अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मैंने भी साईकिलिंग की।साईकिल चलाना शारीरिक और मानसिक दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है और साईकिल चलाने से न सिर्फ स्वास्थ्य को फायदा होगा, बल्कि इससे प्रदूषण की समस्या और ट्रैफिक की परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता हैं।महिला पर्यवेक्षिका सविता कुमारी,रत्नम प्रिया रानी कुमारी ने बतायी कि संडे ऑन साइकिलिंग अभियान के तहत साईकिल चलाने के साथ योगाभ्यास किया गया इस दौरान फिट इंडिया” पहल को बढ़ावा देने के साथ ही खुद को फिट रखने का संदेश दिया गया। यह अभियान न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।  सेविकाओं ने साइकिल रैली में भाग लेकर “फिट इंडिया” पहल को बढ़ावा दिया और खुद को फिट रखने का संदेश दिया। इस तरह के अभियान से आंगनबाड़ी सेविका एक-दूसरे के साथ जुड़ती हैं और एक स्वस्थ समुदाय का निर्माण करती हैं।मौके पर सेविका लक्ष्मी देवी, पुष्पा पांडे ,गुलसन आरा,सविता कुमारी,राधारानी देवी, अर्चना मिश्रा, रंजना कुमारी सहित तमाम आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!