Best News StoryE-PaperFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookPolicticsReviewsकार्यक्रमबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

सेवा पखवाड़ा: बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर प्रांगण एवं बजरंगबली मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

सेवा पखवाड़ा: बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर प्रांगण एवं बजरंगबली मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। बिहार डेस्क/बेतिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश सह संयोजक राहुल कुमार के नेतृत्व में दुर्गा बाग मंदिर प्रांगण एवं बजरंगबली मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे और मिलकर श्रमदान किया। प्रदेश सह संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत दायित्व नहीं बल्कि राष्ट्रीय मूल्य है सेवा पखवाड़ा इसी भावना का प्रतीक है और हमें इसे निरंतर जारी रखना है। पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा जनभागीदारी के बिना स्वच्छता मिशन संभव नहीं आज शामिल हर व्यक्ति इस संकल्प का हिस्सा बना। पूर्व जिला संयोजक केशव राज सिंह ने कहा कि श्रमदान से समाज में जागरूकता फैलती है और यही सच्ची सेवा है। आयोजकों ने कहा कि यह अभियान नगरवासियों के सहयोग से नियमित रूप से चलाया जाएगा और सभी से अपेक्षा की गई कि वे स्वच्छता व सामाजिक आयोजन में सक्रिय भागीदारी बनाये रखें। इस अवसर कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी कार्तिकेय मिश्र, विधानसभा विस्तारक धीरज कुमार, नगर महामंत्री रणधीर वर्मा, उपाध्यक्ष अभय प्रशांत, नगर उपाध्यक्ष अमित सर्राफ, विजय कुमार, युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्र, नगर मंत्री सागर कुमार, हिमांशु चौहान, श्रावण कुमार, वार्ड पार्षद राजकुमार, रंजन बनर्जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!