04 बगहा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने किया नामांकन पर्चा दाखिल,समर्थकों की उमड़ी भीड़।
बिहार डेस्क,बगहा।आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के तहत बगहा विधानसभा क्षेत्र-04 से निर्दलीय प्रत्याशी सह चर्चित समाजसेवी दिनेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बगहा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।इस अवसर पर बगहा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों से आए हजारों समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ अपने नेता का स्वागत अभिनंदन किया।मारवाड़ी धर्मशाला से शुरू हुआ नामांकन जुलूस जनसमर्थन की शक्ति का प्रदर्शन बन गया।दिनेश अग्रवाल को कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके हौसले को बढ़ाया।जनता को संबोधित करते हुए दिनेश अग्रवाल ने कहा कि “बगहा की जनता ने हमेशा सेवा का अवसर दिया है,अब समय आ गया है कि विकास और स्वाभिमान दोनों को नई दिशा दी जाए।”स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश अग्रवाल की संस्था “मेरा स्वाभिमान” के माध्यम से अब तक अनेक गरीब परिवारों को सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए कार्ड बनवाकर सहायता प्रदान की गई है,जिससे आमजन में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है।जनता का कहना है कि बगहा विधानसभा क्षेत्र में विकास अब भी पिछड़ा हुआ है और यहा दिनेश अग्रवाल जैसे जनसेवी नेता की सख्त आवश्यकता है।समर्थकों का उत्साह और ग्रामीणों की उम्मीदें इस ओर संकेत दे रही हैं कि आगामी चुनाव में अग्रवाल भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सकते हैं।इसके पूर्व वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अब वे विधानसभा चुनाव में जनता के बीच विकास और सम्मान के मुद्दे को लेकर उतर हुए हैं।वही 04 बगहा विधानसभा क्षेत्र से दिनेश अग्रवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर बगहा अनुमंडल कार्यालय से निकलकर मीडिया से रूबरू होने के दौरान उन्होंने बगहा को ‘दलाली का अड्डा’ बताते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से चुने गए जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई काम नहीं किया है। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि बगहा की जनता को 10 हजार रुपये नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें बगहा का गौरव और सम्मान वापस लाने के लिए नए और योग्य प्रतिनिधि की जरूरत है।उन्होंने कहा कि बगहा को राजस्व जिला,कॉलेज,आईटीआई और रोजगार के अवसरों की जरूरत हैं।दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मेरा मानना है कि बगहा की तस्वीर तभी बदलेगी।जब जनता पुराने नेताओं को सबक सिखाएगी और नए सोच वाले प्रतिनिधि को मौका देगी।उन्होंने कहा कि मैं बगहा का गौरव और सम्मान वापस लाने के लिए चुनाव मैदान में उतर गया हूं।अब देखना यह है कि दिनेश अग्रवाल की अपील का मतदाताओं पर क्या प्रभाव पड़ता है।



