E-PaperFeaturedHealth & FitnessMake it ModernMedicalNew LookReviewsकार्यक्रमबिहारलोकल न्यूज़
Trending

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर बगहा मेडिकल एसोशिएशन की स्थापना।

होमियो कैंसर सेवा अस्पताल बगहा 02 में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

—–राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर बगहा मेडिकल एसोशिएशन की स्थापना।

बिहार डेस्क/बगहा।होमियो कैंसर सेवा अस्पताल बगहा दो के प्रांगण में मंगलवार की शाम में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर वन विकास भारती के सचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।वहीं संचालन होमियो कैंसर सेवा अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर पदम भानु सिंह के द्वारा किया गया।गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जैसे कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार,चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में वन विकास भारती के सचिव अरुण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है,राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस डॉ बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है, जो एक प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे।इस दिन का उद्देश्य डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित करना और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जागरूकता बढ़ाना है। दंत रोग विशेषज्ञ तारिक अनवर ने बताया कि गोष्ठी में डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों ने अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया।स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं विषयों पर विभिन्न सुझाव दिए गए। डॉक्टर पदम भानु सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें बगहा के जाने माने डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को एक साथ आने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए चर्चा करने का अवसर प्रदानहुआ। इस अवसर पर दिए गए सुझाव और चर्चा से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए चर्चा की गई।इसके साथ कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर पदम भानु सिंह,दंत चिकित्सक डॉक्टर तारिक अनवर, डॉक्टर अतुल कुमार सिंह, डॉक्टर तारिक नदीम, डॉक्टर बी प्रताप सिंह,डॉक्टर विकास पांडेय ने सर्वसम्मति एक जिला स्तरीय संगठन का नवनिर्माण किया गया।उन्होंने बगहा क्षेत्र मे चिकित्सा व्यवस्था की असंतुलित व्यवस्था और अपरिपक्वता और चिकित्सक वर्ग को एकजुटता के लिए बगहा के डॉ. पदमभानु सिंह के आवाहन पर बगहा के प्रबुध चिकित्सकगणों की बैठक मे संगठन बनाने पर जोर देते हुए,आज लंबे समय के इंतेजार के बाद इसका गठन किया गया।मौके पर डॉक्टर भानु प्रताप सिंह,हरि ओम सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!