E-PaperElectionsMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good Workटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा अनुमंडल:विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी बगहा एवं रामनगर विधानसभा क्षेत्र से नहीं भरा पर्चा।

बगहा अनुमंडल:विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी बगहा एवं रामनगर विधानसभा क्षेत्र से नहीं भरा पर्चा। @suryanews24,बगहा। विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए बगहा अनुमंडल में नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है, लेकिन 02-रामनगर एवं 04-बगहा विधानसभा क्षेत्रों में पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि, प्रशासनिक तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी समेत सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे।रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए डीसीएलआर अंजेलीका कृति को निर्वाचन पदाधिकारी (आरओ) नियुक्त किया गया है, वहीं बगहा विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा गौरव कुमार नामांकन प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है, यानी प्रत्याशियों के पास नामांकन दाखिल करने के लिए अभी एक सप्ताह का समय शेष है। फिर भी, पहले दिन प्रत्याशियों की अनुपस्थिति चुनावी सरगर्मी की धीमी शुरुआत की ओर इशारा करती है। वहीं, वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन जिला मुख्यालय बेतिया में किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!