
- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब का मनाया गया 19 वां परिनिर्वाण दिवस।
संवाददाता -राजेन्द्र कुमार ।

लखनऊ – मान्यवर कांशीराम साहब स्मारक स्थल पार्क लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मनाया गया मान्यवर कांशीराम साहब का 19 वां परिनिर्वाण दिवस।

जिसमें मुख्य अतिथि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने 9 अक्टूबर 2025 दिन ब्रहस्पतिवार को मान्यवर कांशीराम साहब स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद विशाल रैली में करीब दस लाख लोगों से ज्यादा आए उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों व विधानसभा क्षेत्रों से आए पार्टी के पदाधिकारियों व शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए , अपने संबोधन में लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदलें जाने के बारे में सपा, कांग्रेस द्वारा किये गए दावों का पर्दाफाश किया, और सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। तथा बसपा शासन में किये गए कार्यो को विस्तार से बताया। , और संगठन का पुनः गठन कर पार्टी में पहले के जैसा जान भरने की बात कही। तथा उत्तर प्रदेश में फैले जंगल राज व ध्वस्त कानून व्यवस्था को देखते हुए, उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही तथा बसपा सुप्रीमो ने इस बार मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण पर विशाल रैली में करीब 10 लाख लोगों से ज्यादा आए सभी पार्टी के पदाधिकारियों को अपने -अपने वाहनों तथा शुभचिंतकों को किराए लगाकर आने की बात कहते हुए सभी को बहुत -बहुत धन्यवाद दिया। वहीं रायबरेली जनपद से भारी संख्या में भीड़ जुटाने पर मंडल प्रभारी लखनऊ राकेश कुमार गौतम,व गंगा राम गौतम, एडवोकेट रामकुमार गौतम तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों में बी ०डी ०सुमन, बालकुमार गौतम, अरविंद भारती, , राजेन्द्र कुमार गौतम, रामकिशोर पासी,प्रवेश साहू, राकेश कुमार गौतम, प्रेम शंकर गौतम, गंगा सागर पासी, समेत सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। जिस मौके पर करीब 10 लाख लोगों से ज्यादा भीड़ मौजूद रहीं।


