विधानसभा चुनाव 2025: प्रखंड बगहा एक के कोल्हुआ चौतरवा पंचायत के विभिन्न वार्डो के आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विधानसभा चुनाव 2025: प्रखंड बगहा एक के कोल्हुआ चौतरवा पंचायत के विभिन्न वार्डो के आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
——- महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने मतदाता जागरूकता रैली के दौरान मतदाताओं को जागरूक करते हुए उन्हें उनके मतदान की शक्तियों के बारे में बताई।
बिहार डेस्क,बगहा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर बाल विकास परियोजना कार्यालय बगहा-01 अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ चौतरवा पंचायत के विभिन्न वार्डो में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रशांत झा के निर्देश के आलोक में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। आईसीडीएस बगहा एक की महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज के नेतृत्व कोल्हुआ चौतरवा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में स्थित आंगनबाड़ी संख्या 122,वार्ड संख्या 8 के आंगनबाड़ी केंद्र 128 और वार्ड संख्या 14 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 129 पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।स्वीप कार्यक्रम के मतदाता जागरूकता रैली में उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका अर्चना मिश्रा,श्यामदुलरी,सरस्वती देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष और नए मतदाता शामिल रहे, जिन्होंने उत्साह पूर्वक और सक्रिय रूप से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।रैली के दौरान आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका एवं लोगों ने हाथों में स्वीप कार्यक्रम के बैनर,पोस्टर लेकर ग्रामीण लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। मदताता जागरूकता रैली में महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज के साथ सभी ने “पैसे से न साड़ी से,“वोट करे समझदारी से। “पहले मतदान, फिर जलपान”। “हम सभी मतदाता हैं,“सरकार के भाग्य विधाता हैं” जैसे नारे लगाए।जिससे पूरे वार्डो में लोकतंत्र का नारा गूंज उठा। रैली को देखकर ग्रामीणों ने मतदान के महत्व को समझा।उक्त सेक्टर कि महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज ने बतायी कि मतदाता जागरूकता रैली के दौरान मतदाताओं को जागरूक करते हुए उन्हें उनके मतदान की शक्तियों के बारे में बताया गया। नये मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने बतायी कि लोकतंत्र का पर्व सभी के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने मत का प्रयोग करें। इस पहल के माध्यम से मतदाताओं में मतदान के महत्व को समझाने, जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका समेत स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष और नव मतदाता ने मौजूद थे।




