प्रखंड बगहा-एक:प्रशासन गांव की ओर’ अभियान कार्यक्रम का आयोजनः नड्डा पंचायत सरकार भवन में योजनाओं से लोगों को कराया गया अवगत, समस्याओं का त्वरित हुआ समाधान
प्रखंड बगहा-एक:प्रशासन गांव की ओर’ अभियान कार्यक्रम का आयोजनः नड्डा पंचायत सरकार भवन में योजनाओं से लोगों को कराया गया अवगत, समस्याओं का त्वरित हुआ समाधान।
बिहार डेस्क,बगहा।प्रखंड बगहा एक के नड्डा पंचायत के सरकार भवन के प्रांगण में शुक्रवार को सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन गांव की ओर” अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार ‘सुशासन शपथ-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 19 दिसंबर को प्रखंड बगहा एक के नड्डा पंचायत स्थित नड्डा पंचायत सरकार भवन में लगाए गए शिविर में पांच पंचायतों में नड्डा,भैरोगंज,भैंसही पाडरखाप, परसा बनचहरी और बांसगांव मंझरिया पंचायत से संबंधित काउंटर और विभिन्न विभागों के काउंटर लगा रहा। इस दौरान सरकार की ओर से संचालित सुशासन सप्ताह के तहत क्रियान्वित होने वाली लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।शिविर में आपूर्ति विभाग,आवास विभाग,सांख्यिकी विभाग, सहकारिता विभाग,लोहिया स्वच्छता विभाग,पंचायती विभाग,बिजली विभाग,बैंक,कृषि विभाग,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आईसीडीएस विभाग, आरटीपीएस विभाग,अंचल विभाग,मनरेगा विभाग इत्यादि के विभागों का काउंटर लगाया रहा।इस दौरान काउंटर पर विभागों के आला- अधिकारी एवं सहयोगी कर्मी मौजूद रहे। योजनाओं से संबंधित कई समस्याओं को यथासंभव ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। प्रशासन की इस अनूठी पहल से लोगों की जिंदगी आसान बनाना ही हमारा लक्ष्य है।बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सुशासन शपथ-प्रशासन गांव की ओर अभियान शिविर 19 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक चलेगा। निर्धारित तिथि अनुसार पंचायत सरकार भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा और सरकार की योजनाओ,सेवाओ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही जनसमस्याओ का त्वरित निराकरण किया जाएगा।मौके पर बीडीओ प्रदीप कुमार,अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव,आरओ विकास कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूरन शर्मा,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी वाई विजेंद्र,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार मिश्रा,श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी अरविंद कुमार मनरेगा पदाधिकारी आलोक कुमार रंजन सहित पंचायत सचिव,कार्यपालक सहायक अन्य सहयोगी कर्मी एवं तमाम ग्रामीण लोग मौजूद रहे।






