बगहा एसपी ने संतपुर सोहरिया पंचायत के गांवों में रात्रि में पदाधिकारियों के साथ विश्राम कर स्थानीय लोगों को जागरूक किए,उन्हें सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से दिए जानकारी।
बगहा एसपी ने संतपुर सोहरिया पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जन संवाद।
बगहा एसपी ने संतपुर सोहरिया पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जन संवाद।
बिहार डेस्क,बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल के द्वारा सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एसएसबी और एसटीएफ के साथ मिलकर सीमावर्तीय क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।एसपी द्वारा संतपुर सोहरिया पंचायत के ग्रामीणों के साथ जन संवाद भी किया गया और पदाधिकारियों के साथ गांवों में रात्रि विश्राम कर स्थानीय लोगों को जागरूक किए,उन्हें सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्र की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया एवं संवाद के दौरान एसपी ने उनकी समस्याओं को सुना और उनको दूर करने का प्रयास किया एवं विधि-व्यवस्था, यातायात ट्रैफिक नियमों और मधनिषेध शराबबंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए जागरूक किया तथा ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिना किसी संकोच या डर के अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के पास आएं और अपनी बात रखें।



