Best News StoryE-PaperFeaturedMake it ModernNew LookReviewsTravelकार्यक्रमटॉप न्यूज़धर्मभक्तिलोकल न्यूज़
Trending

भव्य कलश यात्रा के साथ बड़गो देवराज में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजा का शुभारंभ 

भव्य कलश यात्रा के साथ बड़गो देवराज में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजा का शुभारंभ

बिहार डेस्क,बगहा/बेतिया।मुख्य यजमान एपी पाठक एवं बड़गो देवराज के समस्त ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से मातृभूमि बड़गो में संकटमोचक हनुमान जी के भव्य मंदिर का निर्माण साकार हुआ। यह मंदिर केवल एक धार्मिक संरचना नहीं, बल्कि गांव की सामूहिक आस्था, एकता और सहयोग का जीवंत प्रतीक है।इस पुण्य अवसर पर मुख्य यजमान एपी पाठक एवं मंजू बाला पाठक के नेतृत्व में दिनांक 18/02 को परंपरागत विधि-विधान के अनुसार भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच सैकड़ों कन्याओं ने पवित्र जलस्रोतों से जल-भराई कर कलश धारण किए। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष, बाजों की आवाज और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।हनुमान मंदिर निर्माण की अवधारणा उस पवित्र विचार से जन्मी, जब एपी पाठक एवं ग्रामीणों के मन में यह संकल्प जागृत हुआ कि सभी के रक्षक, विघ्नविनाशक और संकटमोचक हनुमान जी का एक स्थायी आस्था-केंद्र बड़गो में स्थापित होना चाहिए। इसी उद्देश्य से हनुमान मंदिर समिति वेलफेयर ट्रस्ट, बड़गो देवराज की स्थापना की गई।ट्रस्ट के मार्गदर्शन में, समिति सदस्यों ,सभी ग्रामीणों की तत्परता एवम् विशेष रूप से एपी पाठक के सहयोग और सभी के एकजुटता और सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। यह कार्य गांव के हर वर्ग की सहभागिता से संभव हुआ, जिसने इसे केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बना दिया।यह पूजा 20/02 तक चलेगा जिसके माध्यम से 20/02 को मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होगा।आज बड़गो देवराज का यह हनुमान मंदिर भक्ति, विश्वास और सामाजिक एकता का केंद्र बनकर क्षेत्र को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!