E-PaperHealth & FitnessMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsTravelक़ानूनी जानकारीकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस-2026: बगहा पुलिस केन्द्र मे रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस-2026: बगहा पुलिस केन्द्र मे रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

बिहार डेस्क,बगहा।बिहार पुलिस सप्ताह दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल के निर्देशन में पुलिस केन्द्र बगहा मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्ण भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति पुलिस की संवेदशीलता एवं मानवीय दायित्वों के निर्वहन प्रदर्शित करना तथा आमजना में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।रक्तदान शिविर में उपस्थित चिकित्कीय टीम द्वारा सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। एसपी ने कहा कि रक्तदान एक महादान हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता हैं, और पुलिस बल सदैव समाजहित में तत्पर है।मौके पर बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र,अंचल पुलिस निरीक्षक बगहा संजय पाठक,मुख्यालय के पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!