होली पर्व को लेकर बगहा नगर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक।

होली पर्व को लेकर बगहा नगर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे व फूहड़ गीतों पर सख्त रोक।
बिहार डेस्क,बगहा। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बगहा नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा बगहा कुमार देवेंद्र एवं संचालन नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने किया। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने तथा फूहड़ और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसडीपीओ ने चेतावनी दी कि जबरन रंग लगाने, अभद्र टिप्पणी करने, नशे में हुड़दंग मचाने या किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने कहा कि होली में किसी प्रकार की अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भाईचारा का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाह एवं हुड़दंग की सूचना डायल 112 एवं स्थानीय थाना की पुलिस को दे। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। एसडीपीओ ने अपील किया कि होली के दौरान अफवाहों से दूर रहेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि बगहा क्षेत्र गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। इस परंपरा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील किया की होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। और होली के दौरान अफवाह फैलाने वाले एवं गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। होली पर्व के मौके पर सड़क पर एवं चौक-चौराहे पर हंगामा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।मौके पर दयाशंकर सिंह, मनोज सिंह,दीपक राही,राहुल सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य सदस्य लोग उपस्थित थे।

