ArchitectureBest News StoryFeaturedMake it ModernNew LookReviewsकार्यक्रमकृषिझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़बिहारराहत कार्यलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

प्रखंड बगहा एक के चखनी रजवटिया पंचायत में लगे विशेष शिविर में पहुंचे दो दर्जन से अधिक किसानों ने बनवाया फार्मर रजिस्ट्री आईडी।

प्रखंड बगहा एक के चखनी रजवटिया पंचायत में लगे विशेष शिविर में पहुंचे दो दर्जन से अधिक किसानों ने बनवाया फार्मर रजिस्ट्री आईडी।

बिहार डेस्क,बगहा।शनिवार को प्रखंड बगहा एक के चखनी रजवटिया पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार निर्देश के आलोक में किसान पंजीकरण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चखनी रजवटिया पंचायत के विभिन्न मौजों के रैयती किसान पहुंचे और किसान पंजीकरण में अपना पंजीकरण और ई केवाईसी कराया। शिविर में पंचायत सचिव सुशील ठाकुर,विशेष सर्वे अमीन प्रीति कुमारी,किसान सलाहकार सुजीत कुमार,आवास सहायक मनोज राम,कार्यपालक सहायक ज्योति कुमारी,जीविका दीदी रीता विलियम की मौजूदगी में किसानों का किसान पंजीकरण और ई केवाईसी कार्य किया गया।वही विशेष सर्वे अमीन प्रीति कुमारी ने बतायी कि चखनी रजवटिया पंचायत के किसानों ने लगान रसीद,आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर अपना विवरण देकर किसान पंजीकरण बनाने की प्रक्रिया पूरी की।इस शिविर में 25 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया गया और दर्जनों किसानों का ई केवाईसी कार्य किया गया।शिविर में पहुंचे किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।वही चखनी रजवटिया पंचायत में प्रखंड पंचड़ राज पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा विशेष शिविर का निरीक्षण किया गया।उन्होंने बताया कि उपस्थित सभी कर्मियों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों का किसान पंजीकरण बनाने का आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभागीय निर्देश पर किसान आईडी निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शिविर लगाकर कराया जा रहा है।शिविर में किसानों का एफआर आईडी बनाने के साथ ई-केवाईसी किया जा रहा हैं शेष किसानों के लिए भी लगातार शिविर लगाए जा रहे है ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!