E-PaperFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsTravelकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

आज बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम,जिला पदाधिकारी करेंगे शुभारंभ।

आज बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से कराया जाएगा लाभान्वित।

बिहार डेस्क,बगहा। बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आगामी 12 मार्च को “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह द्वारा किया जाएगा।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे और कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया जाएगा।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, आरटीपीएस, राजस्व, जीविका, आईसीडीएस, सहकारिता, श्रम संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, डीआरसीसी, विद्युत तथा उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पहल से आम लोगों को प्रखंड व जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर शीघ्रता से संभव हो सकेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!