E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsTechnologyTravelकार्यक्रमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा एसपी द्वारा बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्नमाला में “जन संवाद” कार्यक्रम का किया गया आयोजन। 

बगहा एसपी द्वारा बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्नमाला में “जन संवाद” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बिहार डेस्क,बगहा।सोमवार पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल द्वारा बगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्नमाला मस्जिद के समीप होली पर्व-2026 के मद्देनजररखते हुए “जन संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 या स्थानीय पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र एवं थानाध्यक्ष बगहा शैलेश कुमार भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सतर्कता बरती जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बगहा पुलिस आमजनों से अपील करती है कि होली पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।मौके पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं आम जनता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!