बगहा में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,दिनेश अग्रवाल ने समाज में एकता और आपसी जुड़ाव का दिया संदेश।

बगहा में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,दिनेश अग्रवाल ने समाज में एकता और आपसी जुड़ाव का दिया संदेश।
बिहार डेस्क,बगहा।बगहा नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष सह प्रख्यात समाजसेवी दिनेश अग्रवाल के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया एवं मंच का संचालन मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य अशोक राव ने किया इस होली मिलन समारोह में बगहा नगर के जनप्रतिनिधि,नेतागण,समाजसेवी,नगर के गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक लोकगीतों और फाग की धुनों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया।दिनेश अग्रवाल के आत्मीय अंदाज की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। यह प्रस्तुति समारोह के उत्साह और उमंग को चरम पर ले गई।इस दौरान दिनेश अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम में मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक जितेंद्र कुमार और अन्य सहयोगियों के द्वारा एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए। इसके साथ ही कवि डॉ. रविकेश मिश्रा,कवि मस्ताना आदि द्वारा होली गीत रंग बरसे, जोगीरा सा रा रा,लोक गीत गए गये।कार्यक्रम के बीच-बीच में लोक गायक कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया। जिससे लोग होली के गीत से झूम उठे।इसके साथ ही कार्यक्रम उपस्थित पूर्व स्टेशन अधीक्षक जय कुमार प्रसाद, बगहा स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडे, भाजपा नेता मनोज सिंह, रितु जायसवाल,जितेंद्र कुमार,उमेश अग्रवाल आदि ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए।समारोह में भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला दिनेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी प्रेम,सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

