एपी पाठक (पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह, भारत सरकार) एवं बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक का चंपारण भ्रमण कार्यक्रम
एपी पाठक (पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह, भारत सरकार) एवं बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक का चंपारण भ्रमण कार्यक्रम
एपी पाठक इस माह के अंत में पुनः चंपारण आगमन करेंगे और जनसंपर्क कार्यक्रम रखेंगे जारी।
बेतिया/बगहा।12 मार्च 2025 वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के बगहा विधानसभा क्षेत्र का एपी पाठक (पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह, भारत सरकार) एवं बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक द्वारा भ्रमण किया जाएगा।स्थानीय लोगों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलन-जुलन कार्यक्रम होगा।शाम में बेतिया जिला मुख्यालय में जिले के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा एवं चर्चा की जाएगी। 13 मार्च 2025 वाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।जिसमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बाबु धाम ट्रस्ट कार्यकर्ताओं से मिलन-जुलन कार्यक्रम का आयोजन होगा।विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।14 मार्च 2025 वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सिकटा, मैनाटांड़ एवं रामनगर विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।स्थानीय लोगों से संवाद तथा क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी तथा समाधान करेंगे।वही 15 मार्च 2025 नरकटियागंज में सामूहिक कन्याओं की शादी में शिरकत करेंगे जो कि अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से यथाशक्ति सहयोग भी करेंगे।फिर विधानसभा क्षेत्र के देवराज एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा।अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मुलाकात कर रमजान की शुभकामनाएं एवं बधाई देंगे।सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भागीदारी।कार्यक्रमों के उपरांत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।एपी पाठक इस माह के अंत में पुनः चंपारण आगमन करेंगे और जनसंपर्क कार्यक्रम जारी रखेंगे।

