Best News StoryE-PaperFeaturedMake it ModernNew LookPolicticsReviewsकार्यक्रमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़देशपॉलिटिक्सबिहाररेस्क्यूलोकल न्यूज़
Trending

प्रखंड बगहा एक परिसर में जदयू द्वारा मनाया गया मुख्यमंत्री का 75वां जन्मोत्सव।

प्रखंड बगहा एक परिसर में जदयू द्वारा मनाया गया मुख्यमंत्री का 75वां जन्मोत्सव। बिहार डेस्क,बगहा।प्रखंड कार्यालय बगहा एक के परिसर में रविवार को जननायक पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद महतो की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच और बैद्यनाथ प्रसाद महतो सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। बगहा विधायक राम सिंह ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बगहा को राजस्व जिला बनाने की पुरजोर मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित जदयू नेताओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की और उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला। वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभात रंजन, जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा, उप प्रमुख सर्वजीत पटेल और आरती निषाद समेत दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा कि जननायक के आदर्शों से प्रेरित होकर क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। वहीं, उप प्रमुख सर्वजीत पटेल ने ग्रामीण विकास मंत्री को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!