E-PaperMake it ModernNew LookReviewsकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

उत्कृष्ट कार्य करने वाली बगहा एक आईसीडीएस कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली बगहा एक आईसीडीएस कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित। बिहार डेस्क,बगहा।जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,बेतिया कविता रानी ने बगहा-1 बाल विकास परियोजना अंतर्गत कार्यरत तीन पर्यवेक्षिकाओं को फेशियल रिकाग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के सफल क्रियान्वयन एवं इसके माध्यम से टेक-होम-राशन (टीएचआर) वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली पर्यवेक्षिकाओं में अमृता राज,सविता कुमारी एवं प्रियंका शामिल हैं। तीनों पर्यवेक्षिकाओं ने एफआरएस के प्रभावी उपयोग तथा टीएचआर वितरण की प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने में सराहनीय योगदान दिया है।इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता रानी ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली पर्यवेक्षिकाओं को समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही या खराब प्रदर्शन करने वाली पर्यवेक्षिकाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस सम्मान से अन्य परियोजनाओं के अन्य कर्मियों में भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!