Best News StoryE-PaperFeaturedHealth & FitnessMake it ModernMedicalMobile PhonesMusicNew LookReviewsTravelकार्यक्रमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशदेश दुनियाबिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा(बिहार) के प्रख्यात होम्योपैथी कैंसर चिकित्सक डॉ.पदमभानु सिंह लंदन संसद और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व,बिहार के लिए गौरव का क्षण।

बगहा(बिहार) के प्रख्यात होम्योपैथी कैंसर चिकित्सक डॉ. पदमभानु सिंह लंदन संसद और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, बिहार के लिए गौरव का क्षण।

बिहार के बिहार के पश्चिमी चंपारण अंतर्गत बगहा स्थित होमिया कैंसर सेवा अस्पताल होम्योपैथी कैंसर चिकित्सक डॉ. पदमभानु सिंह को लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का निमंत्रण।

बिहार डेस्क,बगहा।बिहार के प्रख्यात होम्योपैथी कैंसर चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह को लंदन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित समग्र चिकित्सा सम्मेलन 2026 में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला है।यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 10 अप्रैल को ब्रिटिश संसद भवन,लंदन तथा 13 अप्रैल को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय,इंग्लैड में आयोजित किया जाएगा,जिसमें नीति-निर्माता,संसद सदस्य, चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे।सम्मेलन में कई देश के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश दूबे,डॉ.पदमभानु सिंह सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।डॉ. पदमभानु सिंह का सफर बिहार के बगहा स्थित होमिया कैंसर सेवा अस्पताल से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा है। उन्होंने अपने समर्पण और सेवा भाव से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को समाज में नई पहचान दिलाई है और 8200 से अधिक मरीजों का सफल उपचार कर लोगों का विश्वास अर्जित किया है।सैकड़ों कैंसर मरीजों का सफल ईलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। जिसकी व्यापक सराहना हुई हैं ।गौरतलब हो कि डॉक्टर पदम भानु सिंह होमियोपैथी के क्षेत्र मे कैंसर विशेषज्ञ के रूप में पिछले 16 वर्षों से कार्य कर रहे है। भारत मे कैंसर के शोध कार्य हेतु डॉ पदम भानु सिंह को दुबई, जर्मनी, और कज़किस्तान में भी सम्मानित किया जा चूका है।वही 10 अप्रैल को ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी,इंग्लैंड में कैंसर और होमियोपैथी के विषय अपना विचार साझा करेंगे।उक्त सम्मेलन में डॉ. पदम भानु सिंह होम्योपैथी की उपयोगिता, प्रभावशीलता और भारत में इसके महत्व को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गौरव का विषय है।डॉ. पदम भानु सिंह की इस उपलब्धि की खास बात यह है कि उनका सफर किसी बड़े अस्पताल या नामी संस्थान से नहीं, बल्कि बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत बगहा के स्थानीय होमियो कैंसर सेवा अस्पताल से शुरू हुआ था। उक्त अस्पताल में सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के बल पर खुद को एक विश्वसनीय चिकित्सक के रूप में स्थापित किया। उन्होंने 15 वर्षों में हजारों मरीजों का उपचार किया और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया।डॉ.पदम भानु सिंह की यह सफलता दर्शाती है कि छोटे कस्बों से निकलकर भी वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है, जो युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।वही पूर्व मंत्री राजेश सिंह,बगहा के प्रख्यात समाजसेवी अरुण कुमार सिंह,अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह,समाजसेवी निप्पू कुमार पाठक,राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह आदि ने कहा किया कि बगहा के होमियोपैथी कैंसर चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लंदन की यात्रा पर रहेंगे।इसके लिए डॉ. सिंह को ढेरों सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। डॉ. पदम भानु सिंह यात्रा के दौरान कैंसर से जुड़े शोध पर प्रस्तुत करने के साथ अपने महत्वपूर्ण विचार रखेंगे।इससे स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ ही बिहार और भारत के लिए भी गौरवपूर्ण पल रहने वाला हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!