बगहा पुलिस का कुर्की-जब्ती अभियान: 23 मामलों का निष्पादन, 18 अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण।
बगहा पुलिस का कुर्की-जब्ती अभियान: 23 मामलों का निष्पादन, 18 अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण।
बिहार डेस्क,बगहा।रविवार को पुलिस मुख्यालय बिहार, पटना के निर्देश पर बगहा पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की अभियान चलाया गया। अभियान के तहत फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कौशल ने प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान कुल 23 कुर्की-जब्ती मामलों का निष्पादन किया गया। कार्रवाई के दबाव में 18 वांछित अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बगहा पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए यह कार्रवाई सतत जारी है। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी कुर्की-जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि फरार अपराधियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



