झाँसी शहर कोतवाली पुलिस ने डकैती के मामले में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार-*

*झाँसी शहर कोतवाली पुलिस ने डकैती के मामले में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार-*

*पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधी के कब्जे से घटना से संबंधित 12 हज़ार रुपये बरामद-*
*प्रकरण में अब तक कुल 7 अपराधीगण पुलिस द्वारा गिरफ्तार और शेष वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं-*
(ब्यूरो रिपोर्ट : अमित मिश्रा,जिला-झाँसी,उत्तर प्रदेश)
झाँसी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत (मु०अ०सं० 192/2026 धारा 310(2), 317(3), 61 (2) ए बी.एन.एस.) से संबंधित डकैती की सनसनीखेज घटना में पूर्व में 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 6 अपराधियों की गिरफ्तारी तथा 24 हज़ार 50 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त 1 क्रेटा कार बरामद की गई थी….
इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अपराधी-कॉन्स्टेबल ए०पी०नीरज,पुत्र-देवी दयाल राजपूत,निवासी-सरसई,थाना सरसई,जिला-दतिया (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित 12 हज़ार रुपये बरामद किए गए हैं और अपराधी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


