E-PaperFeaturedFestivelMake it ModernMobile PhonesNew LookTravelबिहारभक्तिलोकल न्यूज़शारदीय नवरात्रि
Trending

बगहा में धूमधाम से निकली डोला यात्रा, माता के जयकारों से गूंजा शहर।

बगहा में धूमधाम से निकली डोला यात्रा, माता के जयकारों से गूंजा शहर।

सप्तमी पर दुर्गा पूजा पंडालों से निकली डोला यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग।

बिहार डेस्क,बगहा। शनिवार को शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम रही। इस अवसर पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों से गाजे-बाजे के साथ भव्य डोला यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्ति गीतों और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।बगहा-एक नगर स्थित काली स्थान मंदिर से निकाली गई डोला यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई इस यात्रा में श्रद्धालुओं का खासा उत्साह देखते ही बन रहा था। डोला यात्रा के दौरान बेलवंती के समक्ष बेलपत्र लाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।वहीं, बगहा-एक नगर के चिरान टोला और बॉम्बे बाजार सहित बगहा-दो के डुमवलिया डीह, बगहा रेलवे स्टेशन, पटखौली और मलकौली स्थित दुर्गा पूजा पंडालों से भी धूमधाम के साथ डोला यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।बेलवंती लाने के दौरान डोला को अपने कंधों पर उठाने और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। डोला यात्रा में शामिल होने और धार्मिक परंपरा का निर्वहन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्रि के पावन अवसर पर बगहा में चारों ओर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!