aphranBest News StoryCrimeक्राइमटॉप न्यूज़

भाई के कथित अपहरण मामले में अधिवक्ता ने पुलिस कमिश्नर से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार?

बड़ी खबर | कानपुर नगर

भाई के कथित अपहरण मामले में अधिवक्ता ने पुलिस कमिश्नर से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार?

सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर। कानपुर के अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ला ने अपने भाई देवेश कुमार शुक्ला के कथित अपहरण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विवेचना सही दिशा में नहीं हो रही है और जांच किसी अन्य थाना या तकनीकी एवं विधि विशेषज्ञ विवेचक को सौंपी जानी चाहिए।
अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ला के अनुसार, 2 जुलाई 2026 की रात उनके भाई का कथित रूप से अपहरण किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में संजू पाल, टिक्कू यादव तथा एक ऑटो चालक की भूमिका रही। उनका कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद जांच अपेक्षित गति और दिशा में आगे नहीं बढ़ रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में केवल एक आरोपी के विरुद्ध ही न्यायालय में आरोपपत्र भेजा गया, जबकि अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ अब तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। इससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के प्रभावित होने और आरोपियों को लाभ मिलने की आशंका जताई गई है।
अधिवक्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वर्तमान विवेचक से जांच हटाकर किसी अन्य थाना अथवा तकनीकी एवं विधि विशेषज्ञ अधिकारी को सौंपी जाए, ताकि निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी विवेचना सुनिश्चित हो सके।
बाइट: मनोज कुमार शुक्ला, अधिवक्ता

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!