AccidentBest News StoryCrimekanpur nagarक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

कानपुर नगर से बड़ी खबर महाराजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना, एक की मौत, तीन गंभीर घायल? सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट कानपुर नगर। दिनांक 13.07.2026 को थाना महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। इसके बाद घायलों को उपचार हेतु हैलेट अस्पताल भेजा गया। आज हैलेट अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल लिया गया तथा घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया घायलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रात्रि के समय वाहन ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे एक ट्रक से टक्कर होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बाइट – श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, डॉ. विपिन ताडा

कानपुर नगर से बड़ी खबर

महाराजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना, एक की मौत, तीन गंभीर घायल?

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

 

कानपुर नगर। दिनांक

 

को थाना महाराजपुर क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। इसके बाद घायलों को उपचार हेतु हैलेट अस्पताल भेजा गया। आज हैलेट अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल लिया गया तथा घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया।

प्रथम दृष्टया घायलों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रात्रि के समय वाहन ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रहे एक ट्रक से टक्कर होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, डॉ. विपिन ताडा

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!