
बड़ी खबर | कानपुर नगर


पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद?
- सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान
कानपुर नगर के थाना हनुमंत विहार पुलिस ने पीएसी कर्मी के घर हुई ₹21 लाख की चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन उर्फ रवि चौरसिया तथा राहुल कनौजिया के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध कानपुर सहित विभिन्न जनपदों में चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी एवं अन्य सामान शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।


