झाँसी : महिला फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से संज्ञान लें अधिकारी : सदस्या (उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग)-

झाँसी : महिला फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से संज्ञान लें अधिकारी : सदस्या (उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग)-

राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में गरौठा तहसील में आयोजित हुआ महिला जनसुनवाई कार्यक्रम-
(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)
झाँसी जिले में सदस्य (उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग)-अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में “महिला जनसुनवाई कार्यक्रम” का आयोजन गरौठा तहसील सभागार में किया गया।उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर अपनी समस्या लेकर सम्बन्धित आफिस में जाती है तो उनकी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनें और त्वरित निराकरण भी करें….
सदस्या ने विभिन्न विभागों में संचालित महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना जाये,सभी अधिकारी अपने व्यवहार मे बदलाव लायें और जनता की समस्याओं का निस्तारण तुरंत करें….
कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।सदस्या ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए….
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी महिला के साथ अन्याय अथवा उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित विभाग तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से महिला संबंधी प्रकरणों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने के निर्देश दिए….
महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल-15 शिकायतें प्राप्त हुई,जिनमें से 07 पुलिस विभाग, 03 प्रकरण राजस्व विभाग, 01 प्रकरण स्वास्थ्य विभाग से एवं 01 प्रकरण आपूर्ति विभाग 03 प्रकरणअन्य विभागों से सम्बन्धित रहीं….
जनसुनवाई कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी गरौठा, थानाध्यक्ष गरौठा और जिला प्रोबेशन अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी गुरसराय तथा पूर्ति विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

