लखनऊ/झाँसी : ‘अकेला नहीं है आउटसोर्स कर्मी..,उसकी समस्या को सुनने का भी बन गया तंत्र’ :- मुख्यमंत्री-योगी आदित्यनाथ*

*लखनऊ/झाँसी : ‘अकेला नहीं है आउटसोर्स कर्मी..,उसकी समस्या को सुनने का भी बन गया तंत्र’ :- मुख्यमंत्री-योगी आदित्यनाथ*

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी,उ०प्र०)
*मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात..,उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारंभ-*
*सी०एम०-योगी आदित्यनाथ ने यू.पी. कॉस के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग की और Logo का भी किया अनावरण-*
*सिर्फ साढ़े 03 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों का ही नहीं,बल्कि पारिवारिक सदस्यों समेत 17-20 लाख लोगों का भी होगा हित-*
*05 तारीख तक सीधे अकाउंट में जाएगा पारिश्रमिक :- CM-*
*व्यक्ति की कृपा पर नहीं,बल्कि श्रेणी व शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप सुनिश्चित होगा पारिश्रमिक-*
*घटना-दुर्घटना और आपदा का शिकार होने पर निर्धारित श्रेणी के अनुसार परिवार को मिलेगा 20 से 50 लाख तक दुर्घटना बीमा कवर-*
*महिला समृद्धि के कार्यों में जनपद-झाँसी के मिल्क प्रोड्यूसर का ज़िक्र किया-*
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य के आउटसोर्स कर्मियों को बुधवार को बड़ी सौगात दी और उन्होंने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया और साथ ही यू.पी. कॉस के पोर्टल व वेबसाइट की लॉन्चिंग की और लोगो का भी अनावरण किया।सी०एम०ने कहा कि निगम बनने से साढ़े तीन लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों एवं पारिवारिक सदस्यों समेत 17-20 लाख लोगों का हित होगा….
लखनऊ के लोकभवन से मुख्यमंत्री-योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के पश्चात जनपद-झाँसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विभिन्न विभागीय आउटसोर्सिंग कार्मिकों को डेमो चैक सहित कन्या विवाह सहायता योजना एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लाभार्थियों को भी डेमो चेक वितरित किए….
इस अवसर पर मण्डलायुक्त-बिमल कुमार दुबे समेत जिलाधिकारी-गौरांग राठी और मुख्य विकास अधिकारी-रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड सहित प्रशिक्षु IAS अधिकारी-मनीषा धारवे,अपर नगर आयुक्त-राहुल कुमार यादव,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)-पल्लवी मिश्रा,अपर नगर मजिस्ट्रेट-संजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं संविदाकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
