biharNew LookTravelटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

प्रखंड बगहा-01:पंचायत परिसीमन को लेकर बैठक संपन्न,10 सितंबर तक हर हाल में पूरा करना होगा लक्ष्य– बीडीओ प्रदीप कुमार।

प्रखंड बगहा-01:पंचायत परिसीमन को लेकर बैठक संपन्न,10 सितंबर तक हर हाल में पूरा करना होगा लक्ष्य– बीडीओ प्रदीप कुमार।

 

बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा-01 के सभागार भवन में गुरुवार को 24 पंचायतों में पंचायत परिसीमन कार्य को लेकर अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने किया।बैठक में पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया, कार्य की समय सीमा और अभिलेखों के सत्यापन को लेकर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार परिसीमन का यह कार्य हर हाल में आगामी 10 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कर्मियों को कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी या व्यावहारिक अड़चन आती है, तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर उसका समाधान निकालेंगे।उन्होंने कहा कि
पंचायत परिसीमन कार्य के लिए पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी,कृषि समन्वयक,किसान सलाहकार,आवास पर्यवेक्षक,आवास सहायक, कार्यपालक सहायक एवं शिक्षकों और स्वच्छता पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को आगामी 10 सितंबर तक परिसीमन से संबंधित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को उपलब्ध अभिलेखों और निर्धारित मापदंडों का बारीकी से अवलोकन करने तथा सत्यापन के बाद आवश्यक जानकारी मोबाइल ऐप पर दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि पंचायत परिसीमन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है।
इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि परिसीमन से संबंधित सूचनाओं और उपलब्ध अभिलेखों का सावधानीपूर्वक मिलान करने के बाद ही मोबाइल ऐप पर प्रविष्टि की जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।इस अवसर पर पंचायत सचिव अंकित कुमार,राहुल कुमार,सुशील ठाकुर,आईटी सहायक अरविंद कुमार,कार्यपालक सहायक श्रेया कुमारी,जाह्नवी कुमारी,सफीना खातून,मनोज कुमार,अजय कुमार, मृत्युजंय पांडेय सहित प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!