Best News StoryMake it ModernNew LookPolice Good WorkReviewsTravelकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान
Trending

बगहा अनुमंडल सभागार: मुहर्रम एवं महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक हुई,शांतिपूर्ण वातावरण में दोनों त्यौहारों को मनाने पर हुईं विस्तृत चर्चा

बगहा अनुमंडल सभागार: मुहर्रम एवं महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक हुई,शांतिपूर्ण वातावरण में दोनों त्यौहारों को मनाने पर हुईं विस्तृत चर्चा

मुहर्रम एवं महावीरी झंडा रात्रि में जुलूस नहीं निकालने का सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय—- एसडीएम गौरव कुमार।

बिहार डेस्क/बगहा।बगहा अनुमंडल के सभागार भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा गौरव कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम एवं महावीरी झंडा जुलूस से संबंधित शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रामनगर दिव्यांजलि जायसवाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद रामनगर मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी बगहा एक नर्मदा श्रीवास्तव,अंचल अधिकारी रामनगर, सहायक अभियंता विद्युत,बगहा-2, बगहा नप उपसभापति रश्मि रंजन,बगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार,पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह,रामनगर एवं अन्य थानाध्यक्ष तथा सभी शांति समिति के सदस्यगण एवं प्रतिनिधिगण बैठक में भाग लिये। आगामी मुहर्रम पर्व एवं महावीरी झंडे के पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में पूर्व की भांति रात्रि में किसी भी प्रकार के जुलूस नहीं निकालने पर सहमति बनी।तो वहीं दिन में निकलने वाले जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र निकालने पर पाबंदी के साथ ही तेज आवाज वाले ध्वनि विस्तारक (डीजे)पर भी पाबंदी लगा रहेगा जुलूस के लिए प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है साथ ही कम से कम बीस की कमेटी बनानी होगी और उस कमेटी के सदस्यों को परिचय पत्र निर्गत किया जाएगा।एसडीएम ने बताया कि शांति समिति की बैठक में मुहर्रम एवं महावीरी झंडा रात्रि में जुलूस नहीं निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया साथ ही आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पूर्वक त्यौहारों को मनाने का निर्णय लिया गया और एक-दूसरे के धार्मिक रीत-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करते हुए हिंसा एवं भेदभाव से बचने का अनुरोध किया गया। किसी भी असमाजिक तत्वों द्वारा हिंसा एवं उपद्रव किया जाता है तो उनपर नियमानुसार कानूनी कर्रवाई की जायेगी। एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने कहा कि दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया, जिससे समाज में सौहार्द और शांति का वातावरण बना रहे।उन्होंने कहा कि यदि कोई असमाजिक तत्व हिंसा और उपद्रव करते हैं, तो उन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय के पीछे का उद्देश्य समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना है।मौके पर पूर्व सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम,जदयू नेता दयाशंकर सिंह राकेश सिंह,मुन्ना सिंह, जुगनू आलम,राजद नेता आलमगीर रब्बानी,भाजपा नेता मनोज सिंह,जनसुराज नेता नंदेश पांडेय सहित गणमान्य एवं शांति समिति के सदस्यगण एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!