वाल्मीकिनगर विधायक के उपस्थिति में भितहा के हथुअहवा और खैरवा पंचायत में बुथ कमेटी की बैठक सम्पन्न।
बिहार डेस्क/बगहा। बुधवार को विधानसभा सभा प्रभारी जदयू अजय कुशवाहा तथा जिला संगठन प्रभारी भरत पटेल एवं वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह की उपस्थिति में प्रखंड के हथुअहवा एवं खैरवा पंचायत में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में बुथ कमीटी की बैठक की गई।जिसमें कमीटी के उपस्थित सदस्यों एवं जदयू कार्यकर्ताओं को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा वर्चुअल दिशा निर्देश दिया गया।वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा सभा प्रभारी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।अतः आप लोग को एक बार फिर बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है।उन्होंने पार्टी का नारा देते हुए कहा कि बीस साल बेमिसाल को देखते हुए 2025 में 225 सीट देकर जितना है।उन्होंने कहा कि 2005 के पहले की स्थिति आप लोग देख चुके हैं कानून व्यवस्था कितनी खराब थी।यहा न सड़क थी,न बिजली थी,आप लोगों को बगहा-बेतिया जाने के लिए नाव पर सवार होकर जाना पड़ता था।आज सड़क है,बिजली है,हर घर नल जल है और सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है।वहीं संगठन प्रभारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की देन है कि आज सभी पंचायतों में 10+2 विद्यालय है।विद्यालयों में शिक्षक हैं,छात्र-छात्राओं के साईकिल योजना है,पोषाक है,छात्रवृत्ति है और आगे की पढ़ाई के लिए भी सरकार सहायता राशि दे रही है।इसके साथ हीं सभी प्रखंडों में तीस बेड के हॉस्पिटल है,अब यहां के लड़के गंडक पार में ही इंजीनियर और जिले में हीं डाक्टर बन सकतें है और अन्य सभी सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है।वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू ने कहा कि आप लोग 2015 में मेरे विधायक बनने से पहले और उसके बाद के विकास की स्थिति से स्वयं तुलना कर लीजिए 2015 के बाद क्षेत्र में कितना कुछ विकास हुआ है।यह सब माननीय मुख्यमंत्री के स्नेह एवं आशीर्वाद से हीं संभव हो सका है।मैं आप लोगों से सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा कि अगर आप लोगों को लगता है कि हमने विकास की दिशा मे मजदूरी किया हूँ,तो मुझे मजदूरी का इनाम जरूर देंगे।इस बैठक में पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता,जदयू किसान प्रकोष्ठ के आकाश राय,पूर्व सरपंच रामधारी राजभर,पूर्व बीडीसी परदेशी राम,उप मुखिया विरेन्द्र कुशवाहा,जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीता राम कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



