Best News StoryE-PaperNew LookReviewsकार्यक्रमटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

आज एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन का होगा भव्य आयोजन, तैयारियां हुई पूरी।

आज एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन का होगा भव्य आयोजन, तैयारियां हुई पूरी।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मलेन में एनडीए घटक दल के नेतागण भरेंगे हुंकार।

##भास्कर दिवाकर की खास रिपोर्ट##।बिहार डेस्क/बगहा।20 सितंबर शनिवार को एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।सम्मेलन की तैयारियों ने पूरे क्षेत्र का माहौल चुनावी जोश से भर दिया है।एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात एक कर दिया है।20 सितंबर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं तैयारियों का जायजा लिया गया हैं।वही बगहा विधानसभा अंतर्गत चौतरवा के कॉमन प्लॉट का खेल मैदान सज धजकर तैयार हैं।वही कार्यक्रम स्थल पर बगहा विधायक राम सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला,जदयू जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद भीष्म साहनी सहित एनडीए घटक के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विदित हो कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे,हरि साहनी सहित बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे सम्मेलन में स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि पूरे दिन एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन के सफल आयोजन को लेकर चौतरवा के कॉमन प्लॉट का खेल मैदान में तैयारियों का सिलसिला चलता रहा।उक्त स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण,आकर्षक मंच की सजावट और बैनर-पोस्टरों से पूरे क्षेत्र को लगाया गया हैं साथ एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किए हैं।उन्होंने भरोसा जताया कि 20 सितंबर का यह सम्मेलन बगहा जिले में ऐतिहासिक और विधानसभा सम्मेलनों का रिकॉर्ड तोड़ेगा और क्षेत्र में एनडीए की एकजुटता का संदेश देगा।जदयू जिलाध्यक्ष सह एमएलसी भीष्म साहनी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मलेन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और हम सब मिलकर इसे ऐतिहासिक बनायेंगे।यह कार्यक्रम न सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है, बल्कि कार्यकर्ता से सीधे संवाद का मंच भी होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र के हर कोने से एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक इस आयोजन में शामिल होंगे।एनडीए की ताकत दिखायेगा।भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रितु जायसवाल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं और पूरे जोश के साथ इसमें भाग लेंगे। चौतरवा के कॉमन प्लॉट के खेल मैदान में आयोजित यह सम्मेलन एनडीए की ताकत और संगठनात्मक क्षमता का परिचायक होगा।सम्मेलन की तैयारी में एनडीए के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों में भी इस आयोजन को लेकर भारी उत्सुकता देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!