E-PaperFeaturedMake it ModernNew Lookटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

एपी पाठक ने बगहा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनहित समस्याओं को सुना।

एपी पाठक ने बगहा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनहित समस्याओं को सुना बिहार डेस्क/बगहा।भारत सरकार में अधिकारी रहे तथा बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक अपने मातृभूमि चंपारण के दौरे पर है जहां वो लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम कर रहे है तथा लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे है।इस कड़ी में वो बगहा विधानसभा का दिनांक 06/08 को दौरा किए और लोगों से मिलन जुलन कार्यक्रम किए।इसी कड़ी में बगहा के वार्ड नंबर 18 में एक सड़क निर्माण हो रहा था जिसमें निवासियों ने बताया कि उक्त सड़क को मुख्य पथ तक पूरा नही किया जा रहा,संवेदक द्वारा बीच में कहीं टुकड़ों में काम किया जा रहा जिस सिलसिले में एपी पाठक ने बगहा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा अन्य प्राधिकृत अधिकारियों से बात कर सड़क निर्माण को मुख्य पथ तक पूरा करने और किसी भी तरह की अनियमितता को दूर करने का निवेदन किया।युवाओं ,महिलाओं,पिछड़े,दलित और हर वर्ग से गरीब लोगों की समस्याओं को पूछकर उनकी मदद करनेवाले एपी पाठक जब अपने परिवार रूपी जनता के बीच हो तो ये बानगी एक सुखद राजनीति और स्वस्थ लोकतंत्र को जन्म देता है और उसको आगे भी जीवित रखता है।उनकी बाबु धाम ट्रस्ट लोक कल्याणकारी कार्य तत्परता से करते रहती है।आपको ज्ञात हो कि चूंकि ये मौसम बरसात का है तो एपी पाठक अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से बरसात पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को समाधान पिछले डेढ़ दशकों से अधिक समय से करते आ रहे है।एपी पाठक ने दूरभाष पर जिले और राज्य के वरीय पदाधिकारियों से बात कर किसानों के लिए खाद की उपलब्धता तथा उनकी बर्बाद फसलों के मुआवजे हेतु सही और बेहतर सर्वे करने हेतु आग्रह किया साथ ही प्रखंड स्तर पर एक उड़नदस्ता टीम बना कर जगह जगह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों और किसानों की समस्या समाधान हेतु निवेदन किया।जब एपी पाठक से बात किया तो उन्होंने बताया कि राजनीति सेवा करने का जरिया होता हैं और उनके लिए राजनीति समाज सेवा और सामाजिक मुद्दे की समाधान खोजने का संकल्प है और वो उसको डेढ़ दशकों से करते आ रहे है और आगे भी करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!