आज 09 अक्टूबर से बगहा एक प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में भव्य खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शन का होगा शुभारंभ।
आज 09 अक्टूबर से बगहा एक प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में भव्य खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शन।
खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 09 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक चलेगा,आयोजनकर्ता ने खादी ग्रामोद्योग में रुचि रखने वाले लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आवाह्न।
Bihar desk,बगहा।बगहा एक प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में एक भव्य खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 09 अक्टूबर 2025 से 19 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग के आयोजनकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 05 अक्टूबर से शुभारंभ होना था,लेकिन बगहा में लगातार बारिश होने से प्रखंड मुख्यालय परिसर में अधिक जलजमाव के कारण आयोजन को आगे बढ़ाया गया।उक्त स्थल से पानी का निकासी कराते हुए युद्धस्तर पर सेट अप लगाया गया।लगभग पूरी तैयारी कर ली हैं। जो खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 09 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा।इस प्रदर्शनी में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, लखनऊ, बनारस, सहारनपुर और आजमगढ़ की संस्थाएं भाग ले रही हैं।इस प्रदर्शनी में खादी वस्त्र,पोली वस्त्र,रेशमी वस्त्र तथा ऊनी वस्त्र की वस्तुएं जैसे-टोपी, मफलर, स्वेटर, सदरी, जैकेट कोट, रजाई, गद्दे, और चित्रकूट का दर्द नाशक काला तेल,बनारस की साड़ियां आदि उपलब्ध है।खादी ग्रामोद्योग के आयोजनकर्ता ने खादी ग्रामोद्योग में रुचि रखने वाले लोगों,क्षेत्र वासियों और व्यवसायियों से अपील किया कि खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में पधार कर भारी छूट का लाभ उठाएं।यह खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों को देखने और खरीदने का एक अच्छा अवसर हैं।मौके पर शुभनाथ यादव,अंबुज कुमार श्रीवास्तव,विवेक कुमार,पंकज कुमार पांडेय आदि तमाम खादी ग्रामोद्योग के सदस्य लोग मौजूद रहे।


