बगहा एक प्रखण्ड के सभागार में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
बगहा एक प्रखण्ड के सभागार में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बिहार डेस्क,बगहा।शनिवार को बगहा एक प्रखण्ड सभागार भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया।।जिसमें बगहा विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी वाई विजयेंद्र,कंनीय अभियंता शशि भुषण आदि कर्मी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।इस कार्यशाला में योजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।वाल्मीकि सोलर एनर्जी के संचालक सह वेंडर आशीष कुमार ने बताया कि यह एक क्रांतिकारी योजना है,जिससे भविष्य में सौर ऊर्जा की सहायता से बिजली मुफ्त मिल सकती है।इस योजना के तहत सरकार एक किलोवाट के लिए 30,000 रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक भार के लिए 78,000 रुपये का अनुदान प्रदान करेगी।अनुदान के अतिरिक्त आने वाले खर्च के लिए बैंकों द्वारा बहुत कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इस योजना को भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।उन्होंने कहा कि इसके तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को भी मुफ्त सोलर सेट लगाए जा रहे हैं,जिसके लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है।इसका लक्ष्य आम लोगों के बिजली बिल में कमी लाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।बीडीओ प्रदीप कुमार ने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,उपप्रमुख सर्वजीत पटेल,मुखिया नितेश राव,आनंद शाही,दुर्गेश ठाकुर,बृजेश राम,बीडीसी जयप्रकाश यादव,सुरेश पासवान,ओम शाही, मंजीत शर्मा,अशोक साह, लक्ष्मण यादव,पंचायत सचिव अंकित कुमार,वासिफ अली,सुशील कुमार,आईटी सहायक दीपक पासवान, कार्यपालक सहायक अजीत यादव,लाइनमैन चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।


